संदेश

मेरी बहना

चित्र
मेरी बहना परदेस में रहती है मेरी एक बहना उससे है मुझको इतना ही कहना , रहे खुश सदा मुस्कुराती रहे वो मुरादें हों पूरी ,खिलखिलाती रहे वो न भूलें फूल उसकी क्यारी में महकना खनकाती रहे वो हीरों के कंगना दिलों में सबकी जगह पाए वो मिले मान उसको जिधर जाए वो संबंधों में पाए कभी भी गम ना छोटी बहिन का है उससे कहना समझती है रिश्तों का मोल वो रखती है उनको संजो के सदा वो साथ देते हैं उसका सदा उसके सजना पूरा हो दोनों का हर एक सपना ;

प्रज्ञा आई

चित्र
चढ़ा घोड़े पे अंकित और बजी शहनाई ,पहन कर चुनरी हौले से प्रज्ञा आई ; मुदित हुए सब घर में रोशनी सी छाई ,पड़े शुभ कदम घर में लक्ष्मी आई ; है सबका आशीष खुश रहें वे सदा ,उठाएं ज़िन्दगी का पूरा मज़ा ; खुशियाँ लें उनके आँगन में अंगडाई ,आसमान की छूएं वो ऊंचाई; उतरे खरे कसौटी पे एक दुसरे की वो सदा ,खुदा पूरी करे उनकी हर रज़ा; भक्ति पार्क में चांदनी सी छाई ,जहाँ उन्होंने दुनिया है बसाई ;

सुहानी भोर

चित्र
थी सागर तट की सुहानी भोर ;सुनाई दे रहा था लहरों का शोर कहीं थी चांदी कहीं था सोना ,धरा था जल ने रूप सलोना ; गुनगुनाते मांझी खींचे जा रहे थे डोर ,देख कर मै हुई विभोर ; लग रहा था सूरज नभ का दिठौना,छोड़ा था पंछियों नेअपना बिछौना थिरक रहीं थीँ मछलियाँ चहुँ ओर ,ज़्युँ नाचे जंगल में मोर ;

और बरसा पानी

चित्र
रुई के फाहे से बादलजब नीले नभ पर छाये ; किसान ने अपनी पलकों पर सुंदर सपने सजाये ; जोता खेत लग कर उसने पूरी की मशक्कत ; बोये बीज धरा पर उसने कि गया वो थक ; कड़ी धूप में खड़े रहकर की उसने मेहनत; था पूरा परिश्रमी इसमें नहीं कोई शक; कहीं से आया मेघ का टुकड़ाऔर झमाझम बरसा पानी ; साकार हुआ सपना उसका उग आयी फसल धानी; हरी हरी फसल देखकर हुआ प्रफुल्लित किसान ; पड़गयी उसके सूखे अस्थिपंजर में जान ; धन्यवाद किया प्रभु का कहा "तू है कितना महान" जो तुने इस गरीब पर भी दिया ध्यान ; नैनों में उसके ख़ुशी के आंसू भर आये ; अपने सूखे होठों से फिर उसने प्रभु के गीत गाये;

उड़ान

चित्र
उड़ान; चलों उड़ चलें श्यामल बादलों के पार ; पंछियों की तरह नन्हे पंख पसार , उड़ेंगे हिम के पर्वतों पे ,नीले गगन में , खुली हवा में उड़कर पहुंचेंगे चमन में ; निहारेंगे नभ से धरा का संसार , पंछियों की तरह नन्हे पंख पसार; चुगेंगे मोतियों से दाने हरे -हरे खेतों से , झूलेंगे हम डालियों पे बड़े -बड़े पेड़ों पे , देखेंगे निकट की चमन की बहार ; पंछियों की तरह नन्हे पंख पसार , चलो उड़ चलें श्यामल बादलों के पार ; देखेंगे गगन से नीला नदिया का पानी , तैरती बत्तख उसमें और मछली रानी , आएंगे सूरज ढले ,नदिया के पार , जैसेआये पंछी शाम को थक हार ; चलो उड़ चलें श्यामल बादलों के पार ; पंछियों की तरह नन्हे पंख पसार;

एहसास

एहसास- कभी होता है एहसास की रह गयी हूँ अकेली ; फिर सोचती हूँ की इंसान आता है अकेला और जाता है तनहा ; बनते रहतेंहैं रिश्ते जिनमे छूटते रहते हैं के बनते रहते हैं नए भी ; अंत में रह जाती हैं कुछ यादें जो अलग एहसास छोड़ जातींहैं ; जीवन तो एक सफ़र है एक मौका कुदरत का, जिनमे इन रिश्तों के साथ जीना है एक सार्थक ज़िन्दगी , जो जाते समय दे एक सुकून की सही तरह जी पाए ये ज़िन्दगी ; कर पाए अपने फ़र्ज़ पूरे सभी और दे पाए जहाँ को कुछ ऐसा जिसने , दिया मेरे अपनों को एक गर्व का एहसास;

कहाँ से तू आया

कहाँ से तू आया ; कहाँ से तू आया प्राणी?कहाँ पे तू जायेगा ? इस भेद को ओ मानुष न तू जान पायेगा , हाथ में है तेरा जीवन इसे संवार ले रे बन्दे ; बंद कर दे तू अपने बुरे गोरख -धंधे ; जो न कहा तूने माना तो तू पछतायेगा ; फिर किस तरह से तू आत्म तुष्टि पायेगा ? कहाँ से तू आया प्राणी ?कहाँ पे तू जायेगा ? इस भेद को ओं मानुष न तू जान पायेगा ; हर जीव में जो देखे प्रभु के रूप को तू बन्दे । कोई असर नहीं करेंगे मोहमाया के फंदे , "गीता के सन्देश "को तू जो अपनाएगा , फिर तो इस भवसागर से पार उतर जायेगा ; कहाँ से तू आया प्राणी ?कहाँ पे तू जाएगा ? इस भेद को ओ मानुष न तू जान पायेगा; राजश्री '